GiridihJharkhand

गिरिडीह : प्रस्तावित पुल निर्माण का केंद्रीय मंत्री और विधायक ने किया शिलान्यास

Giridih : सरिया के बकरवा नदी में प्रस्तावित पुल के निर्माण का शिलान्यास केंद्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी और बगोदर विधायक विनोद सिंह ने किया. इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप वर्मा के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. यह पुल कोयरीडीह, कैलाटांड़ समेत आधा दर्जन से अधिक पंचायत के गांवों में आवागमन की सुविधा को बढ़ाएगा. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण आवागमन के महत्व को देखते हुए बगोदर विधायक विनोद सिंह ने साल 2014 में पुल निर्माण का अनुशंसा की. पुल निर्माण को लेकर ही डीपीआर भी तैयार हो चुका था, लेकिन पिछले पांच साल पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका. अब दोबारा से पहल की गयी है.

केंद्रीय मंत्री और बगोदर विधायक ने कहा कि बदलते दौर में आवागमन की सुविधा एक-एक नागरिक को देना हमारी प्राथमिकता है.

इसे भी पढ़ें:मॉल, कांप्लेक्स, शॉप कहीं भी मिला सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो ट्रेड लाइसेंस होगा कैंसिल

Related Articles

Back to top button