DeogharJharkhandLead News

बंगाल से 20 हजार में पासबुक खरीद कर साईबर ठगी के रुपये मंगवा कर वसूलते थे कमीशन, चार गिरफ्तार

Ranchi : देवघर साईबर क्राईम थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो बंगाल से खाता खरीद कर साईबर ठगी का रुपया मंगवा कर कमीशन वसूलता था. पुलिस ने गिरोह में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें जमरुद्दीन अंसारी (35) और अलीहुसैन अंसारी (34) पिता- सउद मियां, मो गफूर (35) पिता- स्व गुलाम मोहम्मद और अख्तर अंसारी उर्फ चरका (32) पिता- शब्बीर मियां के नाम शामिल हैं. सभी आरोपी मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से पुलिस ने 12 फर्जी सिम, 8 मोबाईल, 11 एटीएम, 2 मोटरसाईकिल, 23500 नगद और 1 चेकबुक बरामद किया है. पुलिस को जांच में बरामद सिम के देशभर में 54 क्राइम लिंक मिले हैं. आऱोपी बंगाल से 20 हजार में बैक पासबुक खरीदता था. इसके बाद साईबर ठगी के रुपये इस खाते में मंगवाता था. इसके लिए कमीशन वसूलता था. एक बार रुपये मंगवाने के बाद खाता बंद हो जाने पर वापस कर देता था. पुलिस पासबुक उपलब्ध करानेवाले गिरोह के बारे में पता लगा रही है.

इसे भी पढ़ें – जेट के आदेश के खिलाफ हाइकोर्ट की खंडपीठ में अपील हो सकती है या नहीं, इस पर सुनवाई जारी

Related Articles

Back to top button