
Giridih: गिरिडीह के धनवार में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बुलेट सवार अशोक यादव की मौत हो गई. हालांकि घटना के बाद उसे तुंरत धनवार रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हुई. जानकारी के अनुसार मृतक अशोक यादव धनवार के नायकडीह गांव निवासी हरि महतो का बेटा था, और धनवार प्रखंड कार्यालय से कुछ जरुरी काम निपटा कर वापस सियारी गांव लौट रहा था. इसी दौरान अशोक के आगे एक ट्रक गुजर रहा था. और इसी ट्रक में अशोक ने पीछे से अपने बुलेट से टक्कर मार दिया. जिसे अशोक पहले गंभीर रुप से जख्मी हुआ. और उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हुई. घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
इसे भी पढ़ें: देवघर: बालू माफिया के सामने पुलिस प्रशासन फेल, अवैध उठाव से बदल रहा नदियों का स्वरूप




