Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

मटका किंग मो. रिजवान डेढ़ वर्ष पूर्व व्यवसायी की हत्या रचने के आरोप में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Ranchi : बीते शुक्रवार को लोअर बाजार थाना पुलिस ने 18 मटकाबाजों को गिरफ्तार किया है. इसमें मटका किंग मो. रिजवान भी शामिल है. मो रिजवान दिसंबर 2020 में अपने तीन सहयोगी व हथियार के साथ नगड़ी की बरेरा सिटी के पास से पकड़ा गया है. मो. रिजवान अपने तीनों सहयोगी के साथ रांची के एक व्यवसायी की हत्या करने की साजिश रचने के लिए जुटे थे. जब चारों अपराधी व्यवसायी का इंतजार कर रहे थे, तभी नगड़ी थाने की पुलिस ने इन्हें दबोचकर देसी पिस्टल, दो मैंगजीन और गोली बरामद की थी. मामले को लेकर लोअर बाजार थाने में धोखाधड़ी, हत्या का प्रयास, मारपीट समेत अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपी रिजवान कलाल टोली समेत रांची के कई इलाकों में मटका का अड्डा चलाता है. हालांकि पुलिस ने छापेमारी कर उसके अड्डे को बंद कराया था. बताया जा रहा है कि मटका का अड्डा चलाने के लिए आरोपी जमीन कारोबार से भी जुड़ा हुआ है.

खाली घर में चल रहा था मटका

बीते शुक्रवार को लोअर बाजार थाना पुलिस कोनका रोड स्थित शरीफ होटल के गली रतन टॉकिज के पीछे मो रिजवान और मो सोहेल एक खाली पुराना मकान में मटका खेलाये जाने की सूचना पर छापेमारी की. सिटी डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मटका खेलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया. जिसमें मनोज कुमार गुप्ता, एखलाख अहमद उर्फ कैफी, मो. नौशाद, शेरू अंसारी, अरबाज अंसारी, मो इमरान, अमित मुंडा, मो शाहनवाज, मोहम्मद नौशाद, मो साकिब, रिजवान खान, पवन कुमार डे,  दिल अफरोज आलम, आतिफ अफताब, मो रिजवान, मो सोहेल और मो राजू शामिल हैं. मौके से पुलिस ने मटका खेलने का सामान,13 पीस मोबाइल, 47 हजार रूपया और नशे के कैप्सूल बरामद किये हैं. मामले को लेकर पुलिस लोअर बाजार थाना में आईपीसी, एनडीपीएस एक्ट और बंगाल जुआ अधिनियम के विभिन्न धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह : बनियाडीह मध्य विद्यालय के अध्यक्ष पर कोरोना काल के मध्याह्न भोजन राशि गबन करने का आरोप

 

 

Related Articles

Back to top button