ChatraCrime NewsJharkhandNEWS

चतरा : डीसी के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध चला अभियान, भारी मात्रा में अंग्रेजी के साथ नकली शराब बरामद

Dharmendra pathak

Chatra :  चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिला उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू ने अवैध शराब एवं नकली शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया. मिली गुप्त सुचना के आधार पर यह अभियान वशिष्टनगर थाना क्षेत्र के गणेशीडीहा गांव में चलाई गई. जहां संजय भुइंया के नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में रखे गए भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब को जब्त किया गया. जब्त शराब में 180 एमएल, 375 एमएल,  एवं 750 एमएल साइज का लगभग 60 से 70 पेटी शराब शामिल है. कमरे से अवैध नकली शराब के साथ-साथ तीन प्लास्टिक के बोरे से ढक्कन एवं स्ट्रीकर भी बरामद किया गया. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि नेशनल हाईवे के दूसरे साइड नदी किनारे अवैध एवं नकली शराब भारी मात्रा में वहां रखी जाती है. जिसके आधार पर छपेमारी दल के साथ उक्त स्थल का गहनता से तलासी लेने पर दो बंकर का पता चला जो ऊपर से मिट्टी से ढका हुआ था. दोनो बंकरों में लगभग 150 पेटी से 200 पेटी नकली अवैध एवं विदेशी शराब पाया गया. बगल के एक सुनसान स्थल पर लगभग 50 पेटी अवैध विदेशी शराब तिरपाल में ढक कर रखा गया था, जिसे जब्त किया गया.

विदेशी शराब को बंकर से निकालने के क्रम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. भविष्य में बंकर में इस तरह की गतिविधि ना हो इसलिए जेसीबी मशीन के सहयोग से दोनो बंकरों को पूरी तरह से नष्ट कर भर दिया गया है. इन सारी गतिविधियों में संलिप्त गणेशीडीहा निवासी शराब माफिया उपेंद्र यादव प्रमुख अभियुक्त हैं जो फरार है. इसके बारे में विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है. इस प्रकार  उपेंद्र यादव एवं संजय भुइयां के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.आवश्यक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में 19/09/2022 को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट समर्पित की जाएगी.छापेमारी के क्रम में मुख्य रूप से उत्पाद अधीक्षक चतरा शिव कुमार साहू, प्रभारी उत्पाद अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, गृह रक्षा वाहिनी के शस्त्र बल एवं प्रतिनियुक्त उत्पाद सिपाही मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: मटका किंग मो. रिजवान डेढ़ वर्ष पूर्व व्यवसायी की हत्या रचने के आरोप में चढ़ा पुलिस के हत्थे

Related Articles

Back to top button