ChaibasaJamshedpurJharkhand

CHAKRADHARPUR : साहित्यकार माधुरी प्रमाणिक को किया गया सम्मानित

CHAKRADHARPUR : मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर के प्रांगण में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन द्वारा एक समारोह का आयोजन कर साहित्यकार माधुरी प्रमाणिक को विशेष सम्मान दिया गया. इससे पहले उन्हें 8 अगस्त को रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर कोलकाता के त्रिपुरा हितसधानी सभा में वृंदावन चंद्र धारा स्मारक द्वारा आयोजित गीतप्रिया संगीत कार्यक्रम में चक्रधरपुर की साहित्यकार माधुरी प्रमाणिक को सम्मानित किया गया था. उन्हें साहित्य के प्रति योगदान एवं तथा सृजनशीलता को लेकर सम्मानित किया गया था. मालुम हो कि साहित्यकार माधुरी प्रमाणिक श्रद्धांजलि नामक कई पत्रिका का विमोचन की है. सम्मान मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रवीर प्रमाणिक तथा डॉ श्रीकांत मजुमदार द्वारा किया गया. वहीं कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार माधुरी प्रमाणिक ने स्वरोचित कविता पाठ किए. मौके पर संगीत राय, वनोश्री मजूमदार तथा विप्रा बोस ने संगीत प्रस्तुत किए. डॉ मजुमदार ने रविंद्र नाथ टैगोर की जीवनी पर प्रकाश डाला. आसना दत्ता और श्रेया राय ने नृत्य प्रस्तुत किया.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur: काशीडीह हाई स्‍कूल में मना रक्षाबंधन का त्‍योहार, सैनिकों को बांधी राखी

Related Articles

Back to top button