
Ranchi: भोजनावकाश के बाद भी राहुल गांधी मामले पर कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी है। कांग्रेस विधायक वेल में आकर नरेंद्र मोदी चोर है का नारा लगाने लगे। इसके बाद भाजपा विधायक भी वेल में आ गए और गाली गली में शोर है राहुल गांधी चोर है के नारे लगाने लगे। पक्ष – विपक्ष के विधायक मेज थपथपाकर और ताली बजाकर नारेबाजी कर रहे थे. विधायकों के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग कर रहे कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस हंगामे के बीच ही स्पीकर ने सदन में कई विधेयकों को लिया. हंगामे के बीचे ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी.
इसे भी पढ़ें: Budget Session: राहुल गांधी मामले पर मुख्यमंत्री छोड़ सभी मंत्रियों और सत्ता पक्ष के विधायकों ने वेल में आकर किया हंगामा, 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित




