JharkhandLead NewsRanchi

बीटेक के छात्र का पड़ोस की युवती से था प्रेम संबंध, दूसरे युवक से तय हुई शादी तो प्रेमी ने जहर खाकर की आत्महत्या!

  • रात 12 बजे अपने घर से निकला था, भाई के मना करने पर थोड़ी देर में वापस लौटने की कही थी बात
  • घर के समीप खेत में शव मिलने के बाद परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Ranchi : अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल स्थित कटहल टोली में सोमवार की सुबह एक युवक का खेत से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान कटहल टोली निवासी मुसवा महतो के बेटा विजय महतो के रूप में की गयी. विजय महतो दुमका में एक निजी शैक्षणिक संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. बीटेक छात्र का शव मिलने के बाद घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. जिसके बाद पिता पुसवा महतो समेत परिवार के अन्य लोगों ने पड़ोसियों द्वारा मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि बीटेक छात्र विजय का पड़ोस में ही रहनेवाली एक युवती के साथ पिछले 5 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था.

इसे भी पढ़ें:Ranchi News: बिजली से संबंधित समस्या की इस नंबर पर दें जानकारी, जेबीवीएनएल ने उठाया कदम

विजय अपनी प्रेमिका से ही शादी करना चाह रहा था लेकिन लड़की के घरवालों ने किसी दूसरे युवक के साथ युवती की शादी तय कर दी थी.

सोमवार की शाम युवती की बारात आनी है, लेकिन इससे पहले ही रविवार की देर रात प्रेमी विजय महतो ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि बीटेक छात्र की मौत कैसे हुई है.

इसे भी पढ़ें:सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 25 को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर धरना देगा आदिवासी समाज      

मृतक के शरीर पर नहीं हैं जख्म के निशान

पीड़ित परिजनों द्वारा मारपीट कर हत्या किये जाने का आरोप लगाये जाने के बाद जांच करने जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के शरीर पर कहीं भी कोई जख्म का निशान नहीं मिला. ऐसे में पुलिस का संदेह गहराया जिसके बाद गंभीरता से पूरे मामले की जांच शुरू की गयी. खेत में जिस जगह पर बीटेक छात्र का शव पड़ा हुआ था वहां वोमेटिंग किये जाने के निशान भी मिले हैं.

मृतक के शरीर पर भी वोमेटिंग के अवशेष मिले हैं जिससे बदबू आ रही थी. फिलहाल पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

इसे भी पढ़ें:टेरर फंडिंग मामला : सोनू अग्रवाल और विनीत अग्रवाल को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Related Articles

Back to top button