Crime NewsGiridihJharkhand

छत्तीसगढ़ में पोस्टेड बीएसएफ जवान की गिरिडीह में सड़क हादसे में मौत

Giridih: छत्तीसगढ़ में पोस्टेड सीमा सुरक्षा बल के 45 वर्षीय जवान अनिल सिंह की शुक्रवार को गिरिडीह के बेंगाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि उनके बेटे शुभम की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बीएसएफ के जवान अनिल सिंह व उनके बेटे की हालत नाजुक देखते हुए बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से दोनों को धनबाद रेफर किया गया लेकिन इलाज के क्रम में बीएसएफ के जवान की मौत हो गई. बेटे का इलाज किया जा रहा है.

जवान गिरिडीह के देवरी के बरवाडीह गांव के रहने वाले थे. वे बाइक से अपने बेटे के साथ जमुई के सोनो स्थित अपनी बहन के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें:धनबाद मे वज्रपात से 10 साल के बच्चे की मौत, एक गंभीर

इसी दौरान दोनों जब बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा जंगल के समीप पहुंचे तो सीमा सुरक्षा बल के जवान की बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरी.

गड्डे में गिरने से दोनों को गंभीर चोटे आयी. इस बीच स्थानीय ग्रामीण दोनों को बचाने के लिए दौड़े और बेंगाबाद थाना पुलिस को जानकारी देकर दोनों को धनबाद भिजवाया. लेकिन धनबाद में इलाज के दौरान बीएसएफ जवान की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें:2024 तक 59 लाख हाउस होल्ड तक पहुंच जायेगी नल से जल की सुविधा

Related Articles

Back to top button