
Ranchi: मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री का पद भार ग्रहण किया. इस दौरान विभागीय सचिव डॉ. अमिताभ कौशल ने मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया. इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली.
साथ से जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ मिल कर आगे की योजना की जानकारी ली जायेगी. खाद्यान्न वितरण में परेशानियों की समीक्षा कर उनका समाधान किया जायेगा.
विभाग से जनता से जुड़ा है. ऐसे में गुणवत्ता युक्त भोजन वितरण और वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने पर काम किया जायेगा. इसके पहले मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री के पद पर पदभार ग्रहण कर चुके है.




