
Jamshedpur : संपत्ति विवाद को लेकर बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन 6 में भाई ने ही अपनी छोटी बहन रानी कुमारी और छोटे भाई सीनु कुमार पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मकान कब्जाना चाहता है मोहन राव
रानी का कहना है कि उसका बड़ा भाई मोहन राव मकान को कब्जाना चाहता है, जबकि उस मकान को उसकी मां ने रानी के नाम पर कर दिया है. मकान कब्जाने की नियत से ही मोहन राव बुधवार की दोपहर घर पर आया था. उसके साथ उसका बेटा वासु भाई, लक्ष्मण और सत्या भी साथ में था. सभी सोनारी खूंटाडीह में रहने वाले हैं. सभी अचानक घर में घुस गए और लाठी-डंडा से मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने के लिए जब छोटा भाई सीनु आया तब उसके साथ भी मारपीट की गई.
इसे भी पढ़ें- सुरक्षा गार्ड ने विधवा से छह माह तक किया यौन शोषण, गिरफ्तार




