
Ranchi: पलामू के मृत दरोगा लालजी यादव के मामले में जनहित याचिका दायर की गयी है. दायर याचिका में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पलामू एसपी की संपत्ति जांच की मांग के साथ मामले की सीबीआइ जांच की मांग की गयी है. इसके पहले मामले में क्रिमिनल याचिका दायर की गयी. जिसे लालजी यादव के भाई संजय यादव ने दायर की.
जनहित याचिका में क्रिमिनल याचिका का हवाला देते हुए जानकारी दी गयी है कि याचिका दायर करने के बाद लालजी यादव के परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है. जिसमें केस वापस करने की मांग की जा रही है. साथ ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पलामू एसपी, डीटीओ समेत अन्य अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग की गयी है. मामले में पहले ही क्रिमिनल याचिका दायर कर सीबीआइ जांच की मांग की गयी है. साथ ही लालजी यादव के तनाव में होने की बात भी कही गयी है.
आत्महत्या किया था दरोगा ने: पलामू के नवाबाजार थाना में लालजी यादव कार्यरत थे. जहां उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि लालजी यादव की आत्महत्या के पहले पलामू एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. उन पर डीटीओ के साथ अनबन के आरोप थे. जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया. साथ ही बुढ़मू मालखाना में सेवा देने का आदेश दिया गया था.
इसे भी पढ़ेंः रांची में जमीन पर नहीं उतर सकी वेस्ट डिस्पोजल योजना, स्वच्छता सर्वे में फिर कटेंगे नंबर




