ChaibasaJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

चाईबासा में आईईडी विस्फोट में जख्मी जवान की रांची में इलाज के दौरान हुई मौत

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सली प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा एक साथ 3 आईईडी विस्फोट में घायल कोबरा बटालियन 209 के जवान राजेश कुमार की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना में घायल इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार फिलहाल इलाजरत हैं. जवान राजेश कुमार के निधन होने की पुष्टि जिले के एसपी आशुतोष शेकर ने प्रेस रिलीज जारी कर की. जिसमें यह बताया गया कि अत्यधिक रक्तश्राव होने के कारण इलाजे के दौरान उनका निधन हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में टोंटो थाना तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू के बीच में जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने का उद्देश्य नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए 3 आईईडी बम को एक साथ विस्फोट कर दिया गया. जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन के इंस्पेक्टर जीडी भूपेंद्र कुमार और जवान राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घायल दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया.

2 आईईडी बम, 31 स्पाइक होल्स और 250 स्पाइक बरामद

नक्सलियों का खिलाफ पुलिस के चल रही अभियान में गुरुवार को पुलिस को एक और सफलता मिली हैं. पुलिस ने गुरुवार को नक्सलियों का विरोध टोंटो थाना अंतर्गत सरजोमबुरु, तुम्बाहाका गांव के आसपास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चला रही थी. नक्सलियों द्वारा सरजोमबुरु, तुम्बाहाका गांव के आसपास जंगली पहाड़ी में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व में लगाए गए 2 आईईडी 5 और 8 किलो का बम और रास्ते में गढ़ा कर के लोहे का 31 स्पाइक होल्स और 250 स्पाइक बरामद किया है. पुलिस के इस अभियान में झारखंड पुलिस के चाईबासा के जवान, झारखंड जगुवार, सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ 197 और 174 बटालियन के जवान और बम निरोधक दस्ता सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान शामिल थे.

Related Articles

Back to top button