BiharCrime NewsLead News

बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, कुर्की के बाद चल रहा था फरार

12 जनवरी 2021 को पटना के पुनाइचाक निवासी रूपेश की हुई थी हत्या

Patna : बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि आर्यन जयसवाल भी अन्य अभियुक्तों की तरह लगातार एक राज्य से दूसरे राज्य भाग रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें :Corona Update national: 24 घंटे में 30827 नए संक्रमित मिले, 546 की मौत

छत्तीसगढ़, उत्तराखंड के कई स्थानों पर छुपता फिर रहा था

पटना एसएसपी की मानें तो आर्यन ने पुलिस को बताया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी ऋतुराज के पास हथियार है. बता दें कि फरार चल रहे आर्यन उर्फ अभयानंद के घर की 13 जून को कुर्की हुई थी. बताया जाता है कि घटना के बाद आर्यन छत्तीसगढ़, उत्तराखंड के कई स्थानों पर पर छुप रहा था.

इसे भी पढ़ें :कभी भी जीरो पर आउट नहीं होनेवाले यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से हुआ निधन

तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि रूपेश हत्याकांड में शामिल ऋतुराज और सौरव को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरे आरोपी पुष्कर ने खुद को पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. चौथा आरोपी आर्यन फरार चल रहा था जिसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है.

बता दें कि 12 जनवरी 2021 को पटना के पुनाइचाक निवासी इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की रोडवेज में गोली मारकर हत्या की गई थी. इस मामले में चार लोग शामिल थे. काफी जांच पड़ताल के बाद मुख्य आरोपी ऋतुराज को घटना के 22 दिनों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : अटल वेंडर मार्केटः बैंक्वेट और फूड कोर्ट चलाने में नहीं दिखा रहे इंटरेस्ट, इ-बिडिंग से खींच लिए हाथ

Related Articles

Back to top button