
Ranchi: अटल स्मृति वेंडर मार्केट में नगर निगम बैंक्वेट हॉल और फूड कोर्ट खोलने की तैयारी में है. इसके संचालन को लेकर निगम ने कुछ दिन पहले टेंडर निकाला था और 6 जुलाई को इ-बिडिंग के माध्यम से टेंडर किया जाना था. पहले तो चार लोगों ने इंटरेस्ट दिखाया और पेपर भी अपलोड कर दिया. इसके बाद बिडिंग के समय ऐन वक्त पर लोगों ने अपने हाथ वापस खींच लिए और बिडिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.
इसे भी पढ़ें :IED Blast: जवान व खोजी कुत्ता घायल, एयरलिफ्ट कर घायल जवान को लाया जा रहा है रांची
रांची नगर निगम मार्केट सेक्शन के अधिकारी ने बताया कि रेट डाउन करने के लिए ये लोग ऐसा करते हैं. अब सीनियर अधिकारियों से चर्चा के बाद दोबारा टेंडर निकाला जाएगा. बताते चलें कि रांची नगर निगम के अटल स्मृति वेंडर मार्केट में उपर के फ्लोर खाली पड़े हैं. जहां पर काफी जगह खाली पड़ी है.
बैंक्वेट हॉल और फूड कोर्ट की नीलामी
वेंडर मार्केट के ऊपर के फ्लोर में बैंक्वेट हॉल के लिए 11,200 स्क्वायर फीट का एरिया है. जिसकी नीलामी के लिए 20 रुपए स्क्वायर फीट का रेट तय किया गया है. वहीं सिक्योरिटी मनी के रूप में लगभग 6 लाख 72 हजार जमा कराना होगा. यह टेंडर 10 साल के लिए किया जाएगा. बैंक्वेट एरिया में ही 2000 स्क्वायर फीट रेस्टोरेंट भी होगा. वेंडर मार्केट में दो फूड कोर्ट के 2325 स्क्वायर फीट के दो बड़ी जगह खाली है. यह टेंडर तीन साल के लिए होगा. इसके लिए भी नगर निगम ने 20 रुपए स्क्वायर फीट मीनिमम रेट तय किया है.
इसे भी पढ़ें :Corona Update national: 24 घंटे में 30827 नए संक्रमित मिले, 546 की मौत




