DeogharJharkhand

सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत, चाचा घायल, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया

देवघर- सारवां मार्ग में कुंडा थाना क्षेत्र में हुआ दुर्घटना

Deoghar : सोमवार की रात 8.30 बजे के आसपास देवघर- सारवां मार्ग में कुंडा थाना क्षेत्र भिखना दुर्गा मंदिर के निकट घटी सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया.

लोडेड हाइवा वाहन ने कुचला

बताया जाता है कि सुंदरी गांव निवासी मुरारी यादव अपने चाचा शंकर यादव के साथ कहीं से बकरा लेकर बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान भिखना दुर्गा मंदिर के पास लोडेड हाइवा वाहन चालक ने बाइक पर हाइवा चढ़ा दिया. इससे मुरारी यादव की घटनास्थल पर ही मौत जबकि उसके चाचा शंकर यादव को आनन फानन में इलाज के लिए भिखना पंचायत के पूर्व मुखिया सह कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल ने ग्रामीण के सहयोग से सदर अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें : बिहार के चर्चित रूपेश हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, कुर्की के बाद चल रहा था फरार

Related Articles

Back to top button