
New Delhi: देश में कोरोना की दूसरी लहर अब मंद पड़ चुकी है.कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है. बीते 24 घंटे में देश में 30,827 नए कोरोना मरीज मिले और 546 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है. इससे एक दिन पूर्व देश में 37,154 नए मरीज मिले और 724 लोगों की मौत हुई थी.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: 13 जिलों में नया संक्रमित नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से नीचे
जाहिर है जब कोरोना की दूसरी लहर पीक पर थी तब देश में एक दिन चार लाख से अधिक मरीज मिल रहे थे, उस वक्त की तुलना में यह संख्या बेहद कम है. देश में अब तक कुल 30,904,734 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें 30,056,130 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 409,338 हो गई है.




