
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स का बजट सालाना 400 करोड़ रुपए का है. इसके बावजूद हॉस्पिटल की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स को 4 महीने से पेमेंट नहीं मिला है. जिससे कि अब उनके सामने खाने के भी लाले है. इतना ही नहीं कई गार्ड्स को तो मकान मालिक ने अल्टीमेटम दे दिया है कि किराया नहीं भरा तो उन्हें घर खाली करना होगा. अब सिक्योरिटी गार्ड्स को इस बात की चिंता सता रही है कि खाने के बाद अब छत भी नहीं मिला तो गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा. बताते चलें कि रिम्स में लगभग 350 गार्ड्स है जो तीन शिफ्ट में ड्यूटी करते है.
कई गार्ड्स ने छोड़ी नौकरी
हॉस्पिटल सिक्योरिटी में तैनात गार्ड्स न केवल ड्यूटी में तैनात रहते है. बल्कि जरूरतमंद मरीजों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहते. अब पेमेंट नहीं मिलने के कारण 20-25 गार्ड्स ने ड्यूटी में आना भी छोड़ दिया है. अगर यहीं स्थिति रही तो आने वाले दिनों में और भी गार्ड्स ड्यूटी छोड़ने को मजबूर होंगे. फिलहाल गार्ड्स को ओवरटाइम कराकर काम चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: जामताड़ा में बिना रजिस्ट्रेशन के पार्षद ने चलायी छह साल BS-4 इंजन वाली बाइक, MVI ने पकड़ा तो जुर्माने की रस्म अदा कर छोड़ दिया




