JharkhandLead NewsRanchi

Breaking : कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार को निलंबित करने के प्रस्ताव पर सीएम दे दी सहमति, रिश्वत लेने का लगा था आरोप

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग (ग्रा.का.मा.) कार्यमंडल, सिमडेगा के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार को निलंबित करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सहमति दे दी है. इस साल 15 जुलाई को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, एसीबी की टीम ने अरविंद कुमार को अपने आवास में मेसर्स लक्ष्मी इंटरप्राइजेज (मां आनंदमयी नगर, काठीटांड़, रातू, रांची) के संवेदक से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

बता दें कि मुख्यमंत्री ने राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की बात कही है. उन्होंने दावा किया है कि राज्य में किसी भी स्तर पर किसी भी रूप में भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया जायेगा.  इस नीति को ध्यान पिछले कुछ माह में हेमंत ने भ्रष्टाचार में लिप्त कई अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें – मुकेश जालान हत्याकांड का मेन शूटर सनी अरेस्ट

Related Articles

Back to top button