JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में अपने किस बड़े भाई को तेजस्वी ने कहा शुक्रिया!

Ranchi : राजद नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड के अपने बड़े भाई को शुक्रिया कहा है. तेजस्वी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़े भाई कह कर संबोधित करते हैं. सोमवार को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.

 


जवाब में तेजस्वी ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को शुक्रिया बड़े भाई कहकर आभार जताया. हेमंत सोरेन ने लिखा, “ युवा नेता भाई तेजस्वी यादव जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं. इस अवसर पर मैं आपके आपके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

इसे भी पढ़ें – Breaking : कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार को निलंबित करने के प्रस्ताव पर सीएम दे दी सहमति, रिश्वत लेने का लगा था आरोप

कई बड़ी हस्तियों ने दी है बधाई

तेजस्वी के 31वें जन्मदिन पर देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने बधाई दी है. इनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और लोजपा (LJP) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी शामिल हैं. चिराग (Chirag Paswan) ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.

ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहे. आज आप का जन्मदिन है, भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो. ” वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर कहा, @yadavtejashwi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और एक उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष! राहुल को जवाब में भी तेजस्वी यादव ने लिखा, हार्दिक धन्यवाद आदरणीय राहुल जी.

इसे भी पढ़ें – एक्टर अर्जुन रामपाल के घर और ऑफिस पर NCB ने मारा छापा

Related Articles

Back to top button