JharkhandNEWSRanchi

यूपीएससी के इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 में चयनित होने के बाद पथ निर्माण संवर्ग के सहायक अभियंता ने दिया इस्तीफा

Ranchi: पथ निर्माण संवर्ग के सहायक अभियंता असैनिक रामचंद्र ने अपने पद से त्यगापत्र दे दिया है. उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया गया है. वे वर्तमान में भवन निर्माण विभाग अंतर्गत अवर प्रमंडल-2 लोहरदगा में पदस्थापित थे. रामचंद्र का चयन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा-2022 में हुआ है. वहां पर योगदान के लिए उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा. भवन निर्माण विभाग के उप सचिव द्वारा इस संबंध में पथ निर्माण विभाग को जानकारी दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए मांगा समय

बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग, रांची द्वारा 10 नवंबर 2022 के पत्रांक द्वारा सहायक अभियंता असैनिक के पद पर नियुक्ति के लिए उनकी अनुशंसा की गयी थी. इसके बाद पथ निर्माण विभाग ने ट्रेनिंग पीरियड के तहत सेवा भवन निर्माण विभाग को सौंपी थी. इस संबंध में पथ निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

Related Articles

Back to top button