JharkhandRanchi

कांके डैम में अतिक्रमण के मामले में 33 मकान मालिकों को RMC का नोटिस

Ranchi  :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते 5 जून को रांची के सभी जलाशयों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया था. उन्होंने राजधानी के बीचो-बीच स्थित कांके डैम सहित कई डैमों से अतिक्रमण नहीं हटाये जाने को लेकर तत्कालीन डीसी को कड़ी फटकार लगायी थी. वहीं इस मामले में हाइकोर्ट में भी एक सुनवाई हुई थी. इसके बाद रांची नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी रेस हो गये थे. उप नगर आयुक्त शंकर यादव के नेतृत्व में नगर निगम, शहर अंचल और भू अर्जन कार्यालय के अमीन कांके डैम में हुए अतिक्रमण का जायजा लेने भी गये थे. उस दौरान विलेज मैप से डैम के कैचमेंट एरिया का आकलन किया गया था. अब इन आकलन के बाद रांची नगर निगम ने कांके डैम की जमीन पर कब्जा कर घर बनानेवाले 33 मकान मालिकों को नोटिस भेजा है. नोटिस का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए निगम ने स्वीकृत नक्शा के कॉपी के साथ जवाब देने को कहा है. साथ ही कहा है कि नोटिस का जवाब नहीं देनेवाले या स्वीकृत नक्शा नहीं दिखानेवालों पर अवैध निर्माण (यूसी केस) का केस दर्ज किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – दीपावली और छठ में बिना लाइसेंस पटाखा बेचनेवालों पर होगी कार्रवाई : लोकेश मिश्रा

इन लोगों को भेजा गया नोटिस

कांके में रहनेवाले जिन 33 लोगों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है, उनमें सुनील कुमार, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, मोहन कुमार, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, .एनके प्रसाद, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, संदीप कुमार कनोई, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, किरणा देवी लखोटिया, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, ब्रिज मोहन प्रसाद सिंह, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, मीरा सिंह, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-1, वैंकेट्श्वर गुप्ता, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-1, विद्यानंद सिंह, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-1, मधुसूदन दास, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-1, सकल देव सिंह, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-1, निरंजन मेहता, न्यू लेक एवेन्यु, गोंदा टाउन, अल्ताफ हुसैन, न्यू लेक एवेन्यु, गोंदा टाउन, अविनाश साहू, न्यू लेक एवेन्यु, गोंदा टाउन, उत्तम गोराई, न्यू लेक एवेन्यु, गोंदा टाउन, ओम कुमार, न्यू लेक एवेन्यु, गोंदा टाउन, चितरंजन चक्रवर्ति, न्यू लेक एवेन्यु, गोंदा टाउन, नंद किशोर प्रसाद, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-2, आरएन लाल, बी-1 सरोवर इंक्लेव, उदय शर्मा, डी-8 सरोवर इंक्लेव, गंगाधर जोडिया, डी-7 सरोवर इंक्लेव, पुष्पा सेमापनी, डी-6 सरोवर इंक्लेव, . उषा किरण, डी-5 सरोवर इंक्लेव,  कुमार प्रेमचंद्र, डी-4 सरोवर इंक्लेव, टीएन रॉय, डी-3 सरोवर इंक्लेव,  सुष्मा पांडेय, डी-1 सरोवर इंक्लेव, कौशिक भौमिक और देवाशिष नाग, सरोवर इंक्लेव, सुमंत सिंह, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-3, सत्य प्रकाश सेठ, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-3, इंदू सिंह, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-3, प्रताप अरोड़ा, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-3, कन्हैया लाल, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-3, श्याम सुंदर पेडिवाल, न्यू लेक एवेन्यु, रोड नंबर-3 शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटा, तो भड़के विधायक इरफान, बोले- भाजपा के इशारे पर काम करना बंद करें अधिकारी

Related Articles

Back to top button