Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : स्कॉर्पियो-ऑटो में टक्कर, महिला समेत दो की मौत

Palamu : डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक स्कॉर्पियो ने पहले दूसरे स्कॉर्पियो में टक्कर मारी, फिर ऑटो को धक्का मारा, जिससे ऑटो में सवार मौसी और बेटे की मौत हो गयी. जबकि कई जख्मी हो हैं. महिला की पहचान कृष्णा महतो की पत्नी पचिया देवी (45) वर्ष के रूप में हुई है, वही उसकी बहन बेटे की पहचान विकास कुमार (24) के रूप में हुई है. महिला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महरजा की रहने वाली है.

इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने सहायक अभियंता 634 पदों पर नियुक्ति में सवर्णों को 10 % आरक्षण को सही ठहराया, एकलपीठ का आदेश खारिज किया

जानकारी के अनुसार महिला डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आ रही थी. महिला का पति कृष्णा महतो पूरे परिवार के साथ पंजाब में रहकर अपना आटा-चक्की का व्यवसाय करते हैं.

शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड में जनकपुरी के पास विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार 10 लोगों में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि चार जख्मी हो गये.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : पथ निर्माण विभाग बदहाल, अभियंताओं का 70 % पद खाली, कैसे होगा काम

Related Articles

Back to top button