JharkhandSimdegaUncategorized

सिमडेगा : जनता दरबार में अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद

Simdega :  कोलेबिरा प्रखंड सभागार में 17 जुलाई को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिलेश्वर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय भगत, थाना प्रभारी मनोहर कुमार, अंचलाधिकारी प्रताप मिंज एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शांति मुनि तिर्की द्वारा संयुक्त रुप से किया गया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन  ग्रामीण जनता को सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित करती है. ग्रामीण इस प्रकार के आयोजन में भाग लेकर सरकारी लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े- पाकुड़ में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की स्वामी अग्निवेश की पिटाई, पुलिस कर रही जांच

ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ उठायें : बीडीओ

प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय भगत ने कहा की जनता दरबार ग्रामीणों के विकास के लिए आयोजन होती है इस प्रकार के आयोजन में ग्रामीणों को एक ही जगह पर सभी विवाद के कार्य निष्पादन किए जाते हैं. ग्रामीण इस प्रकार के आयोजन का लाभ उठाएं. इस आयोजन से ग्रामीण को सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाभकारी योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप से मिलती है. थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा पुलिस आपका दोस्त है आप कभी भी आकर उनसे  मिल सकते हैं पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तैयार है. कोई भी समस्या है तो आप सभी लोग कभी भी मिल सकते हैं.

इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून

गांवों की मूलभूत समस्याओं की निदान की मांग

 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष दिलेश्वर सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को उजाला योजना के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दिया. इन लोगों के अलावा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शांति मुन्नी तिर्की सांसद प्रतिनिधि नंदलाल बड़ाईक ने भी लोगों को संबोधित किया. जनता दरबार में बरस लोया पंचायत के उप मुखिया प्रीतम सिंह ने अपने पंचायत के विभिन्न गांव की मूलभूत समस्या को निदान करने के लिए मांग किया, कांग्रेस नेत्री रोज प्रतिमा सोरेन ने आवेदन देकर कोलेबिरा प्रखंड के अनियमित विद्युत सप्लाई एवं पेयजल सप्लाई को नियमित करने की मांग रखते हुए 111 ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. बुनियादी विद्यालय कोलेबिरा के संयोजिका सीता मुनि देवी ने जनता दरबार में पारा शिक्षिका  नीलिमा कुमारी को बुनियादी विद्यालय  कोलेबिरा में पदस्थापित करने की मांग जनता दरबार में रखें. जनता दरबार में माओवादी बंदी के लिए अपेक्षाकृत कम ग्रामीण उपस्थित हुए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button