Bokaro

बोकारो: प्रसव के बाद महिला की मौत, स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप

Bokaro: बोकारो जिला अन्तर्गत गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ललपनिया कोदवा टांड निवासी फलेद्रं प्रजापति ने अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी मोनिका देवी को बीती देर रात्रि स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए लेकर आए. हरेंद्र प्रजापति ने बताया की जिस वक्त वह अपनी पत्नी को लेकर आये, उस समय उसके पेट में दर्द थी. हॉस्पिटल में मौजूद नर्सों ने कहा डिलीवरी होने में थोड़ा वक्त लगेगा.  इस दौरान 12 जुलाई की सुबह करीब 7:00 मोनिका देवी ने बच्चे को जन्म दिया. उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. तब मोनिका के पति ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर देने की बात कही. तब जाकर स्वास्थ्य केंद्र से 108 एंबुलेंस के माध्यम से 12 जुलाई की सुबह करीब 11:00 बजे एंबुलेंस से बोकारो सदर भेजा गया. बीच रास्ते में स्थिति बिगड़ती चली गई और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. आक्रोशित परिजनों ने उसके शव को गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर रख दिया एवं दोषी के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की, साथ ही कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही के कारण आज मेरा नवजात बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया.

वही घटना की सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन अपने दल बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर छानबीन की प्रक्रिया में जुट गए. वही समाचार लिखे जाने तक शव को नहीं उठाया गया. इस घटना से पति एवं उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button