
Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 48 साल के हो गये. हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त, 1975 को रामगढ़ जिला के नेमरा में हुआ था. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देशभर से उन्हें बधाई संदेश आ रहे हैं. राज्य के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है. सोशल मीडिया में हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए बाबूलाल मरांडी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं भेजा है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है.
मंत्री बादल व मिथिलेश ठाकुर ने भी दी बधाई
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य के यशस्वी एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि बाबा बैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं. मिथिलेश ठाकुर ने यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है. उन्होंने कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में झारखंड राज्य नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. ईश्वर आपको इतनी शक्ति और ऊर्जा दे कि राज्य के हर एक आदिवासी, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित को आप उनका हक अधिकार दिला सकें.
इसे भी पढ़ें: गेतलसूद डैम में 150 मेगावाट सोलर फ्लोटिंग प्लांट का टेंडर जल्द होगा फाइनल, 80 करोड़ है लागत




