
Bokaro : जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में एक16 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. वहीं आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद युवती की अश्लील वीडियो बनायी और उसे वायरल करने की धमकी भी दी. घटना शुक्रवार शाम की बतायी जा रही है. लेकिन यह मामला अब प्रकाश में आया है.
इसे भी पढ़ें- DGP सहित राज्य के IPS भी हैं रियल स्टेट में हीरो, नोयडा, गोरखपुर, पटना सहित रांची में जमीन के मालिक हैं
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
शनिवार को छात्रा ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद छात्रा के माता-पिता और घर के अन्य सदस्य उसे लेकर बालीडीह थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इसमें बालीडीह थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर मखदुमपुर निवासी फजल इकबाल, मो आरीफ और दो अन्य को अभियुक्त बनाया गया है. छात्रा ने बताया कि वह सभी युवकों को पहचानती है. लेकिन दो आरोपियों का नाम उसे नहीं पता है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली, कर्नाटक, इलाहाबाद, देहरादून तक है झारखंड के IAS अफसरों की धन-संपत्ति
क्या है पूरी घटना
छात्रा ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम को मखदुमपुर से ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थी. इसी दौरान मिल्लत नगर कब्रिस्तान के पास खड़े चार युवकों ने अचानक उसे पीछे से पकड़ लिया और मुंह दबा दिया. इसके बाद उसे उठा कर कब्रिस्तान के पास अर्द्धनिर्मित पुराने घर में ले गये. जहां चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. छात्रा ने बताया कि युवकों ने घटना का वीडियो भी मोबाइल से बनाया था. उनलोगों ने धमकी दी थी कि घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो वायरल कर देंगे. साथ ही यह भी कहा कि जब भी वो उसे बुलाएंगे उसे आना होगा. वहीं घटना के लगभग एक घंटा के बाद सभी युवक छात्रा को कब्रिस्तान में छोड़ कर चले गये.
इसे भी पढ़ें- मिजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान परवान पर, निधि खरे खुद कर रही हैं मॉनिटरिंग
इसे भी पढ़ें- हिंदपीढ़ी : 20 दिन पहले ही सिविल सर्जन से की गयी थी चिकनगुनिया फैलने की शिकायत, फिर भी सोया रहा प्रशासन
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




