
Bokaro: बोकारो के ललपनिया थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने ललपनिया के कोदवाटांड़ निवासी सह किराना व्यवसायी घनश्याम बर्णवाल पर फायरिंग की.
बदमाश लाल रंग के पल्सर बाइक पर सवार थे और व्यवसायी पिता-पुत्र दुकान बंद कर वापस घर कोदवाटांड़ जा रहे थे. अचानक चली गोली से व्यवसायी पिता-पुत्र ने किसी प्रकार अपनी जान बचायी. गोली साथ रखे कार्टून में जा लगी.
इसे भी पढ़ें – #Dhullu तेरे कारण: केके साइडिंग के मजदूरों ने कहा- विधायक को रंगदारी देने में ही चला जाता है पैसा
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार व्यवसाई घनश्याम बर्णवाल ललपनिया मार्केट स्थित दुकान बंद कर अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे. इसी बीच एक सफेद स्कॉर्पियो उसका पीछा करने लगी.
उन्हें इस बात का अंदेशा तब लगा जब सामान्य स्पीड से चल रही बाइक के पीछे स्कोर्पियो सवार उसी स्पीड में आने लगे. बाइक की गति कम करने पर स्कोर्पियो भी अपनी गति कम कर देता था. जब व्यवसायी बाइक की स्पीड तेज कर आगे निकलना चाहे, तब उक्त स्कोर्पियो उन्हें ओवरटेक करते हुए बिरसा मुंडा चौक के समीप जाकर अपना वाहन रोक दिया.
तभी तत्काल स्कोर्पियो के पीछे से आ रही लाल रंग की पल्सर पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने पल्सर रोक कर उन व्यवसायी पिता-पुत्र पर अचानक गोली चला दी. जो व्यवसायी के साथ रखे कार्टून पर जा लगी. हल्ला करने पर सभी अपराधी भाग खड़े हुए.
रंगदारी मांगी गयी थी
घटना के संबंध में व्यवसायी श्री बर्णवाल ने बताया कि पिछले 12 अक्टूबर को घनश्याम बर्णवाल के नाम पर धमकी भरा एक पत्र भेजा गया था. जिसमें लिखा था कि आज 4 बजे नया मोड़ पंजाबी होटल में 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की गयी.
पुलिस को बताने या शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गयी. कहा कि हमने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उक्त घटना को अंजाम दिया गया.
सूचना मिलने पर ललपनिया थानाध्यक्ष बुद्धदेव उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की.
इसे भी पढ़ें – Giridih : #ACB ने गांवा थाना के दारोगा सतेन्द्र शर्मा को दो हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. लोगों ने उन्हें किसी मालवाहक वाहन के टायर फटने जैसी आवाज की बात कही है.
उन्होंने बताया कि व्यवसायी की फिरौतीवाली बात पर भी जांच चल रही है. मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन जा रही है. घटना से वरीय अधिकारी को भी अवगत कराया गया है.
बहरहाल ललपनिया में हुए गोलीकांड से विभिन्न व्यापारियों, व्यवसायियों, प्रतिष्ठानों के मालिकों सहित आमजन ख़ौफ़ज़दा हैं. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस के लेट से पहुंचने पर मायूस हैं. लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराध पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें – अकाल तख्त प्रमुख ने कहा- RSS देश बांटने में जुटा, लगे पाबंदी, बीजेपी बोली- बयान दुर्भाग्यपूर्ण और तथ्यों से परे



