
Ranchi: रांची नगर निगम की ओर से नक्शा पास करने की नयी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई. इस संबंध में आज भवन प्लान से संबंधित नये साफ्टवेयर और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर नगर निवेशक अरुण कुमार की अध्यक्षता में निगम सभागार में बैठक हुई. निवेशक ने प्रस्तुतिकरण के जरिये बताया कि नक्शा पास करने को सॉफ्टवेयर का ट्रायल शुरू हो चुका है. अब नक्शा पास करने की प्रक्रिया को सुचारू रुप से निष्पादित करने को नया वर्क फ्लो तैयार किया गया है. साथ ही आवेदन प्रपत्र में भी संशोधन किया गया है. अब पांच चरणों में नक्शा पास होगा.
ऐसे पास होगा नक्शा
सर्वप्रथम सॉफ्टवेयर में लाइसेंस टेक्निकल पर्सन (आर्किटेक्ट, ड्राफ्टमैन आदि) द्वारा स्वीकृत नक्शा वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद सत्यापन कर लिया जाएगा. स्क्रूटनी के बाद अगले चरण में लीगल ऑफिसर के पास, फिर JE साइट विजिट कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे. कागजात दुरुस्त रहने पर यदि भवन प्लान का नक्शा स्वीकृति के अनुरूप रहा तो उसे अगले चरण में प्रेषित किया जाएगा. अगले चरण में टाउन प्लानर द्वारा 2 Storey Buildings तक के नक्शे की स्वीकृत दी जाएगी. Multi storey Buildings को नगर निगम के प्रशासक द्वारा स्वीकृति दी जायेगी.
नगर निवेशक ने कहा कि भविष्य में नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए हर संभव समाधान किया जायेगा. मौके पर निगम के कनीय अभियंता आर्किटेक्ट, सिविल इंजिनियर एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: मॉनसून सत्रः जिन 304 पुलिस कर्मियों को 3 वर्ष पहले सरकार ने पदोन्नति के लिए माना था योग्य, अब बता रही मामले को प्रक्रियाधीन




