JharkhandSahibganj

साहिबगंज में नाव पलटी, 15 लोग थे सवार, राहत औऱ बचाव कार्य जारी

Sahebganj : झारखंड के साहिबगंज में नाव पलटने की खबर है. यह घटना ताल बन्ना बैरियर घोडमारा पुल के पास की बतायी जा रही है. इस नाव में लगभग 10 से 15 लोग सवार थे. उनमें से 6-7 लोग लापता बताये जा रहे हैं. डीसी और एसपी सहित कई आलाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. यह घटना मुफ्सिल थाना क्षेत्र के घोड़मारा पुल के पास घटी है. जिला प्रशासन की टीम 2 एम्बुलेंस के साथ वहां पहुंची है.

जिला प्रशासन का दावा है कि 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. एक व्यक्ति के डूबने की खबर है. फिलहाल उसकी खोज जारी है. उसका नाम रामाशीष महतो बताया गया है. साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव कमान संभाले हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – जज उत्तम आनंद की मौत मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को दिल्ली ले गयी सीबीआइ की टीम

Related Articles

Back to top button