
Ranchi : जीएम साउथ ईस्टर्न रेलवे अर्चना जोशी के अनुमोदन पर रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए OSD (Sports), ग्रुप B (राजपत्रित) के पद पर प्रोन्नत किया गया है. निक्की प्रधान वर्तमान में रांची रेल मंडल में मुख्य यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं. निक्की ने रियो ओलंपिक 2016 एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.
उन्हें 13 मार्च 2012 को रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में नियुक्ती मिली. दो ओलंपिक के अलावा उन्होंने मुख्यता अंडर-17 एशिया कप 2011 बैंकॉक, अंडर 21 एशिया कप 2012 बांग्लादेश, एशिया कप 2017 गिफू, एशियन गेम 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने निक्की प्रधान के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पर हर्ष जताया एवं उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी.




