Fashion/Film/T.VLead NewsNational

Sonu Sood को बीएमसी ने फिर भेजा नोटिस, रेजिडेंशियल बिल्डिंग को होटल बनाने पर थी आपत्ति

बृह्ममुंबई नगर निगम ने कहा अवैध निर्माण हटा कर फिर से रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनायें

Mumbai : सोनू सूद को बृह्ममुंबई नगर निगम यानी बीएमसी ने नोटिस भेजा है. ये नोटिस सोनू सूद को जुहू स्थित एक रेजिडेंट बिल्डिंग को होटल बनाने और उसमें अवैध निर्माण को लेकर भेजा गया है. 15 नवंबर को जारी हुए इस नोटिस में सोनू सूद से कहा गया है कि वह इस छह मंजिल की इमारत को होटल से वापस रेजिडेंशियल बिल्डिंग में तब्दील करें.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भी ममता बनर्जी के तीसरे मोर्चे की राजनीति पर लगा ग्रहण

बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी की बात मानी थी सोनू ने

इस साल की शुरुआत में बीएमसी ने सोनू सूद को अपने जुहू होटल को वापस रेजिडेंट बिल्डिंग में बदलने और बिल्डिंग में किए गए अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा था. सोनू ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी की बात मानी थी.

उन्होंने कहा था कि वह खुद ही इस बिल्डिंग को रिनोवेट करेंगे. हालांकि नए बीएमसी नोटिस में कहा गया है कि सोनू ने अभी तक बिल्डिंग को रिनोवेट नहीं किया है.

इसे भी पढ़ें :योजना सरकारी हो या निजी उसे अपना समझें, तभी राज्य और राज्यवासियों को होगा फायदा: मुख्यमंत्री

बीएमसी के नए नोटिस में सोनू सूद को संबोधित करते हुए लिखा है, ”आपने अपने पत्र में कहा था कि आपने बिल्डिंग की मौजूदा पहली से छठी मंजिल में रहने/खाने की गतिविधि बंद कर दी है. इसका उपयोग स्वीकार की गई प्लानिंग के अनुसार रेजिडेंट्स के लिए किया जाएगा. साथ ही आपने उस आवश्यक कार्य का भी उल्लेख किया है.”

बीएमसी के नोटिस में आगे लिखा है, ”साथ ही आपने उल्लेख किया था कि जोड़ने/बदलने/पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक कार्य प्रगति पर है.

इस कार्यालय (बीएमसी का कार्यालयल) ने 20.10.2021 को साइट का निरीक्षण किया है. इसमें यह देखा गया है कि आपने अभी तक स्वीकृत योजना के अनुसार काम शुरू नहीं किया है.”

इसे भी पढ़ें :झारखंड : अवर उत्पाद निरीक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया से साक्षात्कार हटा, ऊंचाई की सीमा भी घटी

इस शख्स ने लगाया था आरोप

एक्टिविस्ट गणेश कुसमुलु ने सोनू सूद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने होटल को बदलकर गर्ल्स हॉस्टल बना दिया है. इसके लिए इमारत को तोड़ दिया जाना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, सोनू सूद ने इमारत को रेनोवेट कर दिया है. उन्होंने बीएमसी को इस बात की जानकारी दे दी है. सोनू ने कहा है कि इस इमारत में कोई गैर-कानूनी कंस्ट्रक्शन नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायकों की व्यथा- नहीं सुनते हैं अफसर, रोक देते हैं जरूरी काम

Related Articles

Back to top button