Chaibasa

चक्रधरपुर में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में ब्लू रिवलर्स आजादबस्ती बना विजेता

Chakradharpur: दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन चक्रधरपुर प्रखंड के सिमीदीरी स्कूल मैदान में फुटबॉल क्लब सिमीदीरी के तत्वाधान में आयोजन किया गया. जिसका समापन रविवार देर शाम हुआ. ‌समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश सहासचिव सौरभ अग्रवाल, कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रीतम बाकिरा, पंचायत के मुखिया महेंद्र पुरती, उप मुखिया मोहम्मद सद्दाम हुसैन मौजूद थे.

अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. इसके ब्लू रिवलर्स आजादबस्ती व ब्लैक मनी सिमीदीरी के बीच फाइनल मैच खेला गया. ‌जिसमें ब्लू रिवलर्स आजादबस्ती की टीम 2-0 गोल मार कर विजेता बना. विजेता टीम ब्लू रिवलर्स आजादबस्ती के खिलाड़ियों को 16 हजार रुपए एवं उप विजेता टीम ब्लैक मनी सिमीदीरी के खिलाड़ियों को
10 हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी अतिथियों के हाथों देकर सम्मानित किया गया, ‌जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को 5 हजार रुपए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.

इस दौरान संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आजकल के जमाने में जो बच्चे, नवयुवक कंप्यूटर और मोबाइल पर दिन भर गेम खेलते रहते हैं उनके लिए यह फुटबॉल एक बहुत ही बेहतरीन खेल है। अगर आप व्यायाम करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो फुटबॉल खेलना शुरू कर दीजिए आपका व्यायाम भी होगा और साथ में मनोरंजन भी होगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जाकिर हुसैन, एहसान अहमद, मोहम्मद रिहान, सलीम अख्तर, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद करीम, मोहम्मद बबलू, मोहम्मद हकीम, फराज अहमद, मोहम्मद तहसीन, मोहम्मद मोइन, सलीम मलिक आदि का सराहनीय योगदान रहा। ‌मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे। ‌

Related Articles

Back to top button