
Giridih: शहर के दिवंगत प्रख्यात चिकित्सक डॉ. दीपक बगेड़िया के 69वीं जयंती पर नवजीवन नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान उनकी तस्वीर पर नर्सिंग होम के कर्मियों व अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर विशेष रूप से नर्सिंग होम में आयोजित रक्तदान शिविर में नर्सिंग होम के कर्मियों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वालों में डायरेक्टर अभिषेक बगेड़िया, डिप्टी डायरेक्टर स्वाति बगेड़िया, आयुष बगेड़िया, निहारिका बगेड़िया, उज्ज्वल सिद्धार्थ समेत कई अन्य कर्मी शामिल थे. शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर सोहेल अख्तर, रेडक्रॉस के मदन विश्वकर्मा, सरिता सिन्हा समेत अन्य लोगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में नगर निगम कर्मी के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर निगम कर्मियों ने कामकाज किया ठप, काम के दौरान मांगी सुरक्षा




