
Chakradharpur: कांग्रेस प्रखंड कमेटी की रविवार को शहर के भारत भवन चौक स्थित वन विश्रामागार में बैठक हुई जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य विजय सिंह सामाड भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मोदी सरकार के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. केन्द्र की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया का कांग्रेस विरोध करती है. मोदी सरकार अडानी को बचाने में लगी है. क्या अडाणी देश से बड़ा है. इसे बचाने के लिए लोकसभा की कार्यवाही तक भी स्थगित कर दी जा रही है. इस मौके पर प्रखंड सचिव भोलेनाथ बोदरा, सचिव मुचराय महाली, युवा नगर अध्यक्ष अमन महतो, लक्ष्मण कांडेयांग, बिरसा गोप, पूर्ण चंद्र मुखी, मनोज कुमार महतो, विवेक आदि कांग्रेसी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में तीन दिवसीय जनजातीय फिल्मोत्सव को लेकर हुई बैठक, रूपरेखा तैयार
जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा
जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में आज मझगांव प्रखंड अंतर्गत अंधारी सप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है,साथ ही सभी संवैधानिक संस्थानों को मनमर्जी के अनुसार चलाना चाहती है. कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अलोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली मोदी सरकार का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगा. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुरेदर हेंब्रम, जिला महासचिव कैरा बिरुवा , जिला महासचिव रविंदर बिरुवा, जिला महासचिव मासूम रजा, जिला सचिव भागीरथ बारीक, प्रदेश महासचिव ओबीसी मोर्चा मायाधर बेहरा, ग्रामीण विकास अध्यक्ष रितेश तामसोय, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा, चाईबासा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुखलाल हेंब्रोम प्रखंड उपाध्यक्ष कुमारडुंगी, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मण केसरी ,वासुदेव सिंकु तथा अन्य कांग्रेसी गन कार्यक्रम में उपस्थित थे.





