Lead NewsNationalTOP SLIDER

मुंबई में युद्धपोत INS रणवीर में धमाका, तीन नौसैनिक शहीद

Mumbai: नेवल डाकयार्ड में मंगलवार को आईएनएस रणवीर में धमाका होने से भारतीय नौसेना के तीन नौसैनिकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है. हालांकि इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया. जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया. जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. यह हादसा शाम 4.30 बजे पेश आय़ा. इस घटना में 11 नौसैनिक घायल भी हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वाइन फ्लू की इंट्री! टीएमएच में भर्ती पांच मरीजों के सैंपल की जांच

खबरों के मुताबिक, पूर्वी नौसेना कमान में आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था औऱ उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ. इस मामले में बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है. जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने की खबर है. हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या घटना में कुछ अन्य नौसेना कर्मी भी घायल हुए हैं या नहीं.

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के बाद हताहत नौसैनिकों की पहचान सार्वजनिक कर दी जाएगी. इससे पहले मुंबई बंदरगाह पर अगस्त 2013 में बड़ी दुर्घटना हुई थी. तब आईएनएस सिंधुरक्षक में हुए धमाके में 18 नौसैनिकों की जान चली गई थी और पनडुब्बी को भारी नुकसान पहुंचा था.

जानिए आईएनएस रणवीर को

आईएनएस रणवीर एक युद्धपोत है और यह भारतीय नौसेना के राजपूत श्रेणी के 5 विनाशक जहाजों में से चौथा जहाज हैं. इसे अक्टूबर 1986 में नौसेना में शामिल किया गया था. आईएनएस रणवीर 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित किया जाता है. यह हथियारों और सेंसर से लैस है.

Related Articles

Back to top button