
Jamshedpur : शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्लाइन फ्लू के खौफ भी इंट्री हो गयी है. स्वाइन फ्लू के पांच संदिग्ध मरीजों का इलाज टीएमएच में आइसीयू में चल रहा है. इसने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. जिला सर्विलांस की टीम ने इस सभी मरीजों का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है. एमजीएम से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इन लेागों को वाकई स्वाइन फ्लू है या नहीं. स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों में धनबाद, पुरूलिया, बारीडीह, सोनारी व सिदगोड़ा का एक-एक मरीज शामिल है. इसके पहले भी जमशेदपुर और आसपास जापानी बुखार, डेंगू व चिगुनगुनिया के कई मरीज मिल चुके हैं. इस संबंध में जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने कहा कि जिले में काफी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. इस बीच अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीजों का मिलना चिंता की बात है. उन्होंने कहा कि कोरोना के साथ अन्य बीमारियों को लेकर भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर कोरोना अपडेट : 542 लोग संक्रमित हुए, 1081 ठीक हुए और दो ने दम तोड़ा




