
Palamu: पलामू पुलिस अपने जवानों को परिवार का अंग मानते हुए पुलिस जवानों का जन्मदिन मनाने की नयी परंपरा की शुरूआत की है. अब पुलिस जवान के जन्मदिन के मौके पर अपने साथी को बुके देकर और मुंह मीठा कराकर ‘हैप्पी बर्ड डे’ बोलकर विश करेंगे. इसकी शुरुआत पुलिस विभाग में 15 अगस्त से कर दी है.
इसे भी पढ़ेंःश्रमदान कर सड़क बना रहे लोगों से ‘बेशर्म’ दारोगा ने लिया घूस, एसपी ने किया सस्पेंड
15 अगस्त को डीआईजी आवासीय परिसर में तैनात दो जवानों का जन्मदिन मनाकर इस नयी परंपरा की शुरूआत की गयी. जिस जवान का जन्मदिन होगा उस दिन उस जवान को आधे दिन का अवकाश भी दिया जायेगा. इस बात की जानकारी डीआईजी विपुल शुक्ला ने दी. उन्होंने गुरुवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया.
इसे भी पढ़ेंःवन विभाग को नहीं मिला एके 47 और रायफल, धरा का धरा रह गया प्रस्ताव
घर से दूर होकर भी अपनों के बीच
डीआईजी ने कहा कि इस कार्यक्रम के पीछे उद्देश्य यही है कि पुलिस जवानों को यह महसूस हो कि वे अपने घर से अलग रहने के दौरान भी परिवार के बीच है. पुलिस के जवान अपने आप को कभी भी अकेला नहीं समझे और अगर कोई परेशानी हो तो वे अपने सहकर्मियों के साथ जरूर चर्चा करे, जिससे उनकी समस्या का सामाधान हो सके.
उन्होंने बताया कि जुलाई माह में प्रमंडल से 122 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इसी तरह सात नक्सलियों को भी प्रमंडल के विभिन्न थाना क्षे़त्रों से गिरफ्तार किया गया है, जबकि नक्सली ब्रह्मदेव गंझु उर्फ भगत जी ने सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है.
इसे भी पढ़ेंःराज्य में बाघों की संख्या बन गयी है पहेली, वन विभाग को पता ही नहीं प्रदेश में कितने बाघ हैं
सरकार की नयी सरेंडर पॉलिसी से काफी फायदा
डीआईजी ने सरकार की नयी सरेंडर पॉलिसी का उल्लेख करते हुए कहा कि नयी सरेंडर पॉलिसी के तहत अब रेंज स्तर पर ही पुलिस उपमहानिरीक्षक, आरक्षी अधीक्षक और उपायुक्त मिलकर सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सारा लाभ देगें. नयी पॉलिसी से नक्सलियों में सरेंडर करने की लालसा बढ़ी है. साथ ही कहा कि पलामू, गढ़वा, लातेहार के 83 नक्सली शीघ्र ही सरेंडर करने वाले हैं. सरेंडर करने वाले सभी नक्सली पुलिस के संपर्क में है. उन्होंने कहा कि नक्सलियों की कमर टूट चुकी है. पुलिस के लगातार दबाव नीति से नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




