
Giridih: गिरिडीह के भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला सम्मेलन आयोजित किया गया. शुक्रवार को हुए जिला सम्मेलन में इस दौरान पीरतांड प्रखंड में जेएमएम को तेज झटका लगा. जब गिरिडीह जेएमएम के संस्थापक सदस्य में रहे तारा बाबू मरांडी के बेटे बबलू मरांडी अपने कई युवा समर्थको के साथ जेएमएम को छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया. इस दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, नुनुलाल मरांडी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सिकंदर हेंब्रम ने भाजपा ज्वाइन करने वाले जेएमएम समर्थको को कमल दल का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया.
बताते चलें की जेएमएम के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था, तो पीरटांड़ के कुडको में आंदोलन के दौरान जेएमएम के संस्थापक सदस्य में तारा बाबू मरांडी ने शिबू सोरेन को अपने घर में पनाह दी थी. क्योंकि कुड़को हत्याकांड के बाद पुलिस शिबू सोरेन के खिलाफ अभियान चला रही थी, और उनका शूट आउट का भी आदेश निकला था. लिहाजा, पुलिस की गोली से बचने के लिए ही शिबू सोरेन ने इसी कुडको में तारा बाबू मरांडी के घर में छिपे थे. इसके बाद तारा बाबू मरांडी जेएमएम से जुड़े. जबकि शिबू सोरेन और तारा बाबू मरांडी दोनों टुंडी और पीरटांड़ के जंगलों में छिपाते रहे. और टुंडी में एक जनसभा के दौरान तारा बाबू मरांडी ने शिबू सोरेन को दिशोम गुरु के पद से नवाजा. ऐसे में उनके बेटे का अब भाजपा से नाता जुड़ने के बाद पीरटांड़ में जेएमएम को झटका लगना तय माना जा रहा है. इधर भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा की उस वक्त हालात ऐसे थे की गरीबों की पार्टी के रूप में जेएमएम का उदय हुआ, और अब हालात ऐसे है की यही पार्टी एक परिवार और गरीब विरोधी दल के रूप में अपना पहचान बना चुका है. मौके पर जिला सम्मेलन को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, नुनूलाल मरांडी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सिकंदर हेंब्रम समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. इधर सम्मेलन में सुरेश सोरेन, अनिल सिंह, उमेश तुरी, दिनेश मुर्मु, नवीन सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, मनोज संघ्ई, विनय सिंह समेत कई नेता कार्यकर्ता शामिल हुए.





