
Dhanbad: झरिया विधानसभा के बोडरागढ़ बूथ संख्या 37 में निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धार्थ गौतम ने वोट डाल कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. साथ ही बीजेपी प्रत्याशी पीएन सिंह ने अपने मतदान केंद्र धनसार स्थित लक्ष्मी नारायण विद्या मंदिर बूथ संख्या 203 में जाकर वोट डाला और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. झारखंड के तीसरे चरण का मतदान आज हो रहा है जिसमे धनबाद संसदीय क्षेत्र भी शामिल है. सुबह सात बजे से सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है.
इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि वे सिर्फ धनबाद का विकास चाहते हैं. साथ ही धनबाद की जनता से अपील करते हैं कि सभी वोटर बूथ पर जायें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें. एक अच्छी सरकार बनाने में अपनी सहभागिता तय करें. दूसरी ओर अभी तक सभी स्थानों से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने की सूचना है.
प्रशासन ने इसके लिए पहले से कड़ी तैयारी रखी है. सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. जिससे लोग भयमुक्त होकर एक स्वच्छ वातावरण में मतदान कर सकें.
इसे भी पढ़ेंः लातेहार : मनरेगा का अर्धनिर्मित कुआं धंसा, तीन की मौत




