
Palamu / Latehar : पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में मनरेगा के अर्धनिर्मित कुएं के धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई. शनिवार की देर रात भारी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद मजदूरों के परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है.
- योजना संख्या ब्लॉक – मनिका पंचायत : बरैवया कला गांव- चामा
- योजना कोड संख्या- (3406004012 IF/7080901285379)
- योजना का नाम – ग्राम चामा में पूरण सिंह का 12X35 का कूप निर्माण
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 67 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा…
कहां हुई घटना
लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवैया पंचायत के चामा गांव में मनरेगा के तहत खोदे जा रहे कूप धंसने से तीन मजदूरों की मौत कुएं के अंदर दबकर हो गई . घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी अमरनाथ, सीओ सह बीडीओ नंद कुमार राम और मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. शव को निकालने का प्रयास देर शाम से रात तक चला. जिसके बाद तीन जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर शवों को बाहर निकाला गया.
इसे भी पढ़ें- रांची बार एसोसिएशन चुनाव परिणाम घोषित, एसपी अग्रवाल बने अध्यक्ष
क्या है घटना
दामोदर उरांव, नंदेव सिंह और प्रह्लाद नाम के मजदूर खुदाई कार्य में लगे थे. प्रह्लाद और दामोदर उरांव मनरेगा मजदूर थे, जबकि नंदेव के पास मनरेगा का जॉब कार्ड नहीं था. लेकिन उसे भी मजदूरी पर रखा गया था.
तीनों मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे. इसी बीच कुएं का ऊपरी हिस्से से मिट्टी का बड़ा भाग अंदर गिर गया. जिससे तीनों मजदूर अंदर ही दब गए. और उनकी मौत हो गयी. शव को कुएं से निकाले जाने के बाद पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




