
Giridih : गांडेय थाना के कपंदनाटांड में विस्फोटक ब्लास्ट होने से तीन लोगों की मौत हो गई. विस्फोट की चपेट में आने से जिन तीन लोगों की मौत हुई उसमें पिता-पुत्र थे. विस्फोटक कुआं खुदवाने के लिए लाया गया था. लेकिन गाड़ी से निकालते वक्त इसमें विस्फोट हो गया.
इसे भी पढ़ें- लातेहार : मनरेगा का अर्धनिर्मित कुआं धंसा, तीन की मौत
कैसे हुआ हादसा

वार्ड सदस्य जब्बार अंसारी के घर के पास स्थित कुआं में पत्थर तोड़ना था. इसके लिए गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव के रहनेवाले मोहम्मद सिराज की बाइक की डिक्की में विस्फोटक रखकर लाये थे. लेकिन बाइक से विस्फोटक निकालने के दौरान ही विस्फोट हो गया. जिसमें जब्बार अंसारी, सिराज अंसारी और सोएब अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई.
जबकि इंदिरा खातुन और शहजादी खातुन गंभीर रूप से घायल हो गईं. जिनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है. विस्फोट में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है.
मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई : बीडीओ
इस मामले पर गांडेय बीडीओ हरि उरांव ने बताया कि घटना की सूचना मिला है और जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, 67 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा…
पुलिस ने तीनों शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . मृतकों की पहचान मो. हिराज अंसारी, जब्बार अंसीर और शोएब अंसारी के रूप में हुई है. हिराज अंसारी विस्फोटक कारोबारी था. जबकि जब्बार और शोएब पिता-पुत्र थे.




