
New Delhi: जैसी आशंका थी वैसा ही हो रहा है. पांच राज्यों के चुनाव निपटने के बाद रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि हुई है. खासकर रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इधर, करीब चार माह के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर वृद्धि हुई है.
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गए हैं. मुंबई में पेट्रोल 110.82, डीजल 95.00, कोलकाता में पेट्रोल 105.51, डीजल 90.62 और चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है. दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा. 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा.




