
Lohardaga: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा है कि झारखंड में जो कुछ हो रहा है उसकी स्क्रिप्ट पहले से लिखी हुई थी. संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं. भाजपा अपने लाभ और अपनी सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल कर रही है. निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसने अपना निर्णय सील बंद लिफाफे में राज्यपाल को सौंपा है, लेकिन भाजपा के कई नेताओं का ट्वीट आ रहा है जिसमें निर्वाचन आयोग का निर्णय क्या है इस संबंध में बातें कही जा रही हैं। इससे स्पष्ट होता है कि सारी स्क्रिप्ट भाजपा द्वारा पहले ही लिखी जा चुकी है. लोकतंत्र के लिए यह अच्छा नहीं है.
यह भी पढ़े: निर्वाचन आयोग जो भी निर्णय देगा,JMM के पास मौजूद है कई विकल्प: सुप्रियो
राज्यपाल संविधान के संरक्षक
कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने कहा कि हम संविधान पर विश्वास करते हैं. राज्यपाल संविधान के कस्टोडियन हैं. उनके निर्णय के बाद ही यूपीए के सभी घटक दल अगर कोई प्रतिकूल निर्णय आता है तो मिल बैठकर आगे क्या करना है यह फैसला करेंगे. झारखंड में कोरोना के बाद झामुमो कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार बढ़िया चल रही थी. हमारे पास बहुमत है और जरूरत पड़ी तो फ्लोर टेस्ट में भी हम जीत जाएंगे. भाजपा ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में धनबल और जोड़-तोड़ कर चुनी हुई सरकार गिराने का काम किया. झारखंड में भी ऐसे प्रयास भाजपा करती रही है. श्री भगत ने राज्य में यूपीए गठबंधन मजबूत और टिकाऊ होने का दावा किया है.




