
Deoghar: शुक्रवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने श्रावणी मेला 2022 के सफल संचालन को लेकर बैठक की गई. मौके पर साफ सफाई व्यवस्था एवं नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेला क्षेत्र में कार्य आवंटन किया गया. बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मेला क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया. साथ ही नगर निगम कार्यालय को कंट्रोल रूम के रूप में स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया. बांटे गए सात जोन कार्यालय मंग बाबा मंदिर, मानसरोवर, शिवगंगा पूर्वी तट, बीएड कॉलेज, नंदन पहाड़ चौराहा, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट सिंघवा व आचार्य नरेंद्र देव भवन जसीडीह शामिल है. जबकि कंट्रोल रूम देवघर नगर निगम कार्यालय को बनाया गया है.
बैठक में पुलिस आवासन हेतु शौचालय एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता को आदेश दिया गया. वार्ड जमादार एवं देवघर एमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड को शहर के मुख्य सड़कों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.
इसे भी पढे़ं:गांव मजबूत होगा तभी राज्य मजबूत होगाः हेमंत सोरेन
नगर आयुक्त ने देवघर दुमका मुख्य पथ की साफ-सफाई को ले जसीडीह रेलवे स्टेशन से डडवा पुल होते हुए वीआईपी चौक, टावर चौक, फव्वारा चौक से लेकर बैजनाथपुर चौक होते हुए महेशमारा तक, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन तक, कुंडा मोड़, जमुना जोर, बाजला चौक, सुभाष चौक, शंख चौक होते हुए परिसदन तक, देवघर सर्कुलर रोड में अंबेडकर चौक, बरमसिया चौक, एसबीआई ट्रेनिंग सेंटर, जटाही मोड़, देवघर कॉलेज, रंगा मोड़ होते हुए बैजनाथपुर मोड़ तक बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
साथ ही मुख्य चौक चौराहों पर अधिष्ठापित डस्टबिन की साफ-सफाई एवं ससमय कचरे का उठाव करने की बात कही. नगर आयुक्त ने कहा कि देवघर नगर निगम द्वारा श्रावणी मेला को देखते हुए साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं आधुनिक उपकरणों को उपयोग में लाने हेतु नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. रोड स्वीपिंग मशीन द्वारा सफाई की जा रही है.
इसे भी पढे़ं:कब जागेगी जमशेदपुर पुलिस? मासूम बेटे और नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत के बाद अब अंधी मां को मिल रही रेप की धमकी
देवघर दुमका पथ, टावर चौक, तिवारी चौक व शहर के मुख्य चौक चौराहों पर रोड स्वीपिंग मशीन द्वारा सफाई कार्य निरंतर किया जा रहा है.
बैठक में कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता वैदही शरण, नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, सतीश कुमार दास, मृणाल कुमार, कनीय अभियंता मुकुल कुमार, प्रफुल्ल चंद्र राय, सूरज कुमार, अरविंद कुमार, सुमन कुमार वर्मा, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, सफाई निरीक्षक देवघर व जसीडीह, सभी वार्ड जमादार, एमएसडब्ल्यूएम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक, मैनेजर, सुपरवाइजर, रोड सरकार आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढे़ं:मनरेगा मजदूरों की बढ़ेगी मजदूरी, प्रस्ताव हो रहा तैयार
शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक
श्रावणी व भादो मेला के सफल संचालन को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के नेतृत्व में नगर निगम सभागार में दोपहर एक बजे से शहर के बुद्धिजीवियों व स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित की गई है.
इस बाबत नगर आयुक्त ने पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद व सभी राजनीतिक दल के नगर अध्यक्ष सहित अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव आदि को पत्र लिखकर बैठक में शामिल होने की अपील की है. जिसमें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.
इसे भी पढे़ं:रथयात्रा मेला के आयोजन को लेकर बैठक, ड्रोन कैमरे से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी




