
Ranchi : जगन्नाथ रथयात्रा मेला में ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मंदिर न्यास समिति के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही. समाहरणालय में आयोजित बैठक में एसडीओ सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी रांची रामवृक्ष महतो, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे. बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा एवं मेले के दौरान आनेवाले अन्य मुद्दों पर न्यास समिति के साथ अधिकारियों ने चर्चा की. बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया.
पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले से पूर्व ससमय सारी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जायें. ग्रामीण एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:रेरा का फरमान: 1 जुलाई से पहले जमा करें डॉक्यूमेंट्स नहीं तो कोर्ट में लगेगी हाजिरी, प्रोजेक्ट भी होगा रिजेक्ट
आला अधिकारियों के निर्देशानुसार सारी तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा एवं सिविल ड्रेस में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी मेला परिसर की निगरानी की जायेगी. बैठक के दौरान मंदिर न्यास समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा से संबंधित बातें रखी गयीं. जिस पर ग्रामीण एसपी ने आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें:कब जागेगी जमशेदपुर पुलिस? मासूम बेटे और नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत के बाद अब अंधी मां को मिल रही रेप की धमकी




