
Ranchi: रांची-पतरातू मार्ग पर पतरातू घाटी में सेल्फी प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात सैप जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.
बताया जा रहा हैं की सैप जवान जगदीश सिहं पतरातू घाटी में सेल्फी पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात थे तभी तेज गति से आ रही टर्बो गाड़ी
इसे भी पढ़ें-सावधान! बर्ड फ्लू ले सकता है आपकी भी जान, जानिए कैसे बचें
की चपेट में आ गये. आनन-फानन में उन्हें रिम्स लाया गया जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलने के बाद रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अस्पताल पहुंचे.
जगदीश सिंह औरंगाबाद के रहने वाले थे. घटना के बाद टर्बो वाहन के चालक को पकड़ लिया गया है.
इसे भी पढ़ें-अब मिशन बंगाल पर लगाये गये मंत्री आलमगीर आलम




