World

चीनी एयरलाइंस की चार उड़ानों को 16 जून से सस्पेंड करेगा अमेरिका, जानें आखिर क्यों

Washington: कोरोना संक्रमण को लेकर अमेरिका चीन पर लगातार हमलावर है. वायरस के कारण चीन और अमेरिका के बीच तनाव भी बढ़ा है. और  अब इसका असर धीरे-धीरे दोनों देशों में व्यापार और ट्रैवल पर भी पड़ने लगा है. अमेरिका ने चीन के चार एयरलाइंस को 16 जून से सस्पेंड करने का फैसला लिया है और इसके लिए चीन की सरकार को जिम्मेदार बताया है.

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को फैसला किया है चार चीनी एयरलाइंस के पैसेंजर विमानों को अमेरिका में जाने की इजाजत नहीं होगी. ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट ने बताया कि 16 जून से यह आदेश लागू हो जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःरांची के कोचिंग संस्थानों की लूट कथा 7: न मॉनिटरिंग करने वाली संस्था और न ही है नियमावली

क्या है इस फैसले की वजह

बीजिंग द्वारा अमेरिकी विमानों को चीन की सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति देने में विफल रहने के बाद अमेरिका ने ये निर्णय लिया है. दरअसल, चीन इस हफ्ते अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस की विमान को इजाजत नहीं दे सका. बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत के बाद इन्हें बंद कर दिया गया था. अब इन्हें दोबारा शुरू करने की तैयारी हो रही थी लेकिन अब अमेरिका ने चीन की चार फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है. चीन की एयर चाइना, चाइना ईस्टर एयरलाइंस कॉर्प, चाइना दक्षिण एयरलाइंस और हैनन एयरलाइंस होल्डिंग को 16 जून से अमेरिका में आने की इजाजत नहीं होगी. को इजाजत नहीं दी जाएगी. वैसे तो निलंबन आदेश 16 जून को प्रभावी होता है, लेकिन जल्द ही लागू किया जा सकता है अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इसे जल्द लागू होने का आदेश देते हैं.
इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9304 नये केस, अबतक 6 हजार से ज्यादा की मौत

अमेरिका ने लगाया समझौते का पालन नहीं करने का आरोप

अमेरिकी परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा,”यूएस कैरियर्स ने पहली जून से यात्री सेवा फिर से शुरू करने को कहा है. उनके अनुरोधों को मंजूरी देने में चीनी सरकार की विफलता हमारे वायु परिवहन समझौते का उल्लंघन है, ”

हालांकि, ट्रांसपोर्टेसन डिपार्टमेंट ने एक बयान में कहा है, ‘डिपार्टमेंट चीन के अपने समकक्षों के साथ बातचीत रखेगा ताकि अमेरिका और चीन द्विपक्षीय रिश्तों को कायम रख सकें.’ इस दौरान चीन के कैरियर्स को ऑपरेट करने की इजाजत होगी जितनी पैसेंजर फ्लाइट्स के लिए चीनी सरकार अमेरिका को इजाजत देगी.

इसे भी पढ़ेंःदेवघर: चाकू मारकर मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button