Crime NewsDeogharJharkhand

देवघर: चाकू मारकर मां-बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Deoghar: चाकू मारकर मां-बेटी की हत्या कर दी गयी. घटना कचहरी की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित वर्णवाल धर्मशाला के समीप की है. घटना को बुधवार देर रात अंजाम दिया गया. गोपाल वर्णवाल की पत्नी व बेटी की हत्या कर दी गयी है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- CoronaOutbreak: बिहार में अब तक 25 की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची 4,326

सुबह बरामद हुआ मां-बेटी का शव

गोपाल वर्णवाल के अनुसार उसकी पत्नी सुनीता देवी और उसकी बेटी भारती के साथ 18 वर्षीय पुत्र आर्यन सोया हुआ था. और वह खुद घर के नीचे तल्ले में सोया था. सुबह होने के बाद गोपाल पत्नी और बेटी को जगाने के लिए कमरे में गया तो दोनों के शव पड़े थे. जबकि बेटा कमरे में मौजूद नहीं था. बेटे की खोज की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- भारत से सीमा विवाद को लेकर चीन ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से किया इनकार

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

मां और बेटी की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये. हत्या को किसके अंजाम दिया है और क्यों दिया गया है इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है.

साथ ही पुलिस गोपाल वर्णवाल के बेटे की भी तलाश में जुट गयी है. घटना के बाद वह कहां गया इसका पता लगाया जा रहा है. बेटे का पता चलने के बाद मामले में कुछ खुलासा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- केरल सरकार ने हाथी की मौत मामले की जांच के दिये आदेश, केन्द्र ने मांगी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button