JharkhandLead NewsRanchi

बाबूलाल को भाजपाई पांच साल तक रुलाते रहे, अब कर रहे दिखावा

Ranchi: स्पीकर महोदय 2014 में बाबूलाल मरांडी के 8 विधायक थे. जिसमे से 6 विधायक भाजपा जबरन अपने पाले में लेकर चली गयी थी. पांच साल तक बाबूलाल को भाजपा वाले लोग रुलाते रहे. उनकी आंसुओं को कोई पोछने भी नहीं आता था. केवल मैं रुमाल लेकर उनकी आंसुओ को पोछता था. यह बातें सदन के अंदर प्रदीप यादव ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आज बाबूलाल मरांडी के लिए झूठ का आंसू बहा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:सदन में समय आवंटन को लेकर विपक्ष का हंगामा

नेता प्रतिपक्ष का दर्जा की मांग पर दिया बयान

सदन के बाहर और अंदर रह रहकर बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिलाने को लेकर भाजपा के विधायक मांग करते रहे.

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान भी भाजपा के विधायकों द्वारा यह मांग उठाया गया. जिसपर प्रदीप यादव ने उपरोक्त बातें कही. इस दौरान प्रदीप यादव और बिरंची नारायण के बीच बहस भी हुई.

इसे भी पढ़ें:विधायक फंड के 649 करोड़ का हिसाब अब तक बाकी, एक बार फिर एकमुश्त निकासी की छूट

Related Articles

Back to top button